फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम हाईवे पर डाला गया पानी, सुरक्षा को लेकर बनाया घेरा

विज्ञापन
असम हाईवे पर रामलीला मैंदान जाने वाले मार्ग के मोड़ पर लगाया गया सुरक्षा धेरा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। असम हाईवे पर सर्विस लेन पूरी न बन पाने से धूल उड़ रही है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं रामलीला मैदान जाने वाली सड़क के मोड़ पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इसको लेकर जब अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो संबंधित अधिकारी हरकत में आए। शनिवार को सर्विस लेन पर पानी का छिड़काव कराया गया तो रामलीला मैदान मोड़ पर भी सुरक्षा के प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

असम हाईवे पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसके चलते चौराहे के चारों ओर की सड़कों की हालत खराब हो गई है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए सर्विस लेन बनाई जा रही है। यह अभी पूरी नहीं बन सकी है। पूरनपुर की ओर जाने वाली सड़क भी अधूरी है। यहां पर रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ के पास स्थिति काफी खराब है।
यहां पर मिट्टी और गिट्टी पड़ी हुई है। सर्विस लेन भी अधूरी है। ऐसे में लोगों को दिन के समय धूल और जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मोड़ के पास खुला नाला होने से खतरा बना रहता है। अधूरी सर्विस लेन और धूल को लेकर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर के छपने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क पर धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराना शुरू कर दिया गया। यही नहीं मोड़ पर रेडियम लगा चैनल लगाया गया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है।

असम हाईवे पर रामलीला मैंदान जाने वाले मार्ग के मोड़ पर लगाया गया सुरक्षा धेरा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें