इसके लिए पुलिस हेडक्वार्टर (पीएचक्यू मुख्यालय) ने डेढ़ लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर भेजा है।
जिले के 15 थानों में से अधिकतर थानों पर हैंडपंप लगे हैं। जिससे पुलिस कर्मियों और फरियादियों को इन्हीं हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिले में पानी बेहतर न होने के कारण एसपी सोनिया सिंह ने चार माह पहले थानों पर छोटे आरओ प्लांट लगाने का प्रस्ताव पुलिस हेड क्वार्टर (पीएचक्यू) भेजा था। पीएचक्यू ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये की धनराशि भी जिला पुलिस के खाते में अवमुक्त कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आरओ प्लांट जनवरी माह में ही थानोें में स्थापित कर दिए जाएंगे।
थानों पर छोटे आरओ प्लांट लगाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की धनराशि मिल गई है। जनवरी माह में ही सभी थानों पर आरओ प्लांट लगा दिए जाएंगे।
सोनिया सिंह, एसपी