फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वार्ड आया का धरना जारी, हाल जनने नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठी वार्ड आया । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नौकरी से निकाले जाने से परेशान वार्ड आया का दूसरे दिन शनिवार को भी धरना जारी रहा। उसका हाल जानने कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी बबिता आउटसोर्सिंग से पिछले पांच सालों से मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया थी। उस पर काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 28 अक्तूबर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। राज्यमंत्री से लेकर विभागीय अफसरों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। महिला ने कहा कि उसे हटाने से पहले न तो उसका पक्ष जाना गया और न ही कोई जांच की गई। जब अफसरों ने एक न सुनी तो पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठ गई, जिसका धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि जांच रिपोर्ट कंपनी के अफसरों को भेजी गई है। अब कंपनी को ही इसमें निर्णय लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें