फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश से गिरी पशुशाला की दीवार, दो जानवर मरे

Tue, 12 Sep 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बारिश में दीवार गिरने से दबे पशु । संवाद
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला क्षेत्र के गांव हटुआ बिजलाही में पशुशाला की कच्ची दीवार गिर जाने से उसके मलबे में दबकर दो पशुओं की मौत हो गई। पशुशाला स्वामी ने मामले की सूचना लेखपाल को दी है।
विज्ञापन

गांव हटुआ बिजलाही निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने अपने पक्के मकान से कुछ दूर जानवरों को बांधने के लिए पशुशाला बना रखी है। रविवार रात एक बजे हुई तेज बारिश में पशुशाला की कच्ची दीवार गिर गई। इससे उसमें बंधी एक गाय व बछिया मलबे में दब गईं। परिजनों आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर जब तक उन्हें बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी।

मुसेली में ढह गया घर

बीसलपुर। गांव मुसेली में बारिश से सुमेरलाल का कच्चा घर सोमवार सुबह ढह गया। घर के मलबे से काफी सामान दब गया। घरवालों ने मलबा हटाकर कुछ सामान तो बाहर निकाल लिया, लेकिन ज्यादातर सामान बेकार हो गया। घर ढहने पर मौके पर भीड़ लग गई। सुमेर लाल ने तहसील कार्यालय मेंं सूचना दर्ज करा दी है। उनके अनुसार करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।

बारिश में दीवार गिरने से दबे पशु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें