बांकेगंज। मंगलवार की सुबह बारिश के बीच श्यामपुर गांव आबादी से सटी राठी क्रसर की दीवार भरभराकर गिर गई। तेज आवाज के साथ दीवार गिरने से गांव में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। दीवार से सटी भूमि पर ग्रामीणों की लगाई गई लहसुन, प्याज आदि की फसल नष्ट हो गई। दीवार गिरने से उससे सटकर लगा बिजली पोल भी टेढ़ा हो गया। संवाद