फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर छात्रा घायल

Sun, 01 Nov 2015 11:40 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रंपुरा मोड़ पर रविवार को ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढुकसी निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी 18 वर्षीया पुत्री कुसुमा देवी रविवार को साइकिल से नगर में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रंपुरा रोड पर बस स्टैंड चौराहे की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर में छात्रा की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक्सीडेंट होते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, तभी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया था। घायल छात्रा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें