फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस लाइन में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जन्माष्टमी पर सोमवार देर रात पुलिस लाइन में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वृंदावन के कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में इस बार जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन किया गया। इसको लेकर एक दिन पूर्व ही तैयारी कर ली गई थी। देर रात कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद वृंदावन के कलाकारों ने फूलों की होली खेली। इसके बाद अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल के अलावा डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडे भी मौजूद रहे। संवाद

दधिकांधौं शोभायात्रा 28 को



बीसलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के सिलसिले में 28 अगस्त को अपराह्न तीन बजे नगर के बड़ा स्थल मंदिर से दधिकांधौं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजन समिति के बाबूराम शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में नगर के प्रमुख मंदिरों के सिंहासन ठेलों पर आकर्षक ढंग से सजाए जाएंगे। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद देरशाम को पुन: बड़ा स्थल मंदिर पर आकर समाप्त हो जाएगी। शोभायात्रा सकुशल संपन्न कराने के संबंध में तैयारियां की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें