फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मतदाताओं ने शपथ ली, रिकार्ड तोड़ करेंगे मतदान

विज्ञापन
ण्सण्न इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अ​भियान के तहत दिलाई गई शपथ । स्रोत -स्वीप कोऑडिनेटर
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपदीय स्वीप कोऑर्डिनेटर इंतजार खान के नेतृत्व में बूथ संख्या 306 मतदेय स्थल सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। 19 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। बीते विधानसभा सामान्य निर्वाचन में इस बूथ पर 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। कहा कि इस बार पीलीभीत में शत-प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे हर हाल में पूरा करना है। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर ने मतदाताओं को मतदाता जागरूकता निमंत्रण पत्र भी दिए और रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने मतदाताओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें