फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मतदाताओं ने की सूची में नाम न होने और पर्ची न मिलने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर पर मतदान के दिन 26 शिकायतें आईं। इसमें किसी ने कहा कि उनका सूची में नाम नहीं है तो किसी ने कहा कि पर्ची नहीं मिली है। इन समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को भेजकर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंचीं तो कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलीं। कहीं बिजली नहीं थी तो कहीं गंदगी थी। इसको लेकर मतदान कर्मियों ने कंट्रोल रूम में अपनी समस्याओं को दर्ज कराया। इस तरह की अन्य कई शिकायतें भी आई। शुक्रवार को भी जिले से करीब 26 समस्याओं के समाधान की लोगों ने मांग की। इसमें किसी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं है। पर्ची घर पर नहीं आई, मतदान कैसे होगा।
किसी ने सूची में नाम गलत होने की बात कही। इसके अलावा सी विजल एप पर भी लोगों ने अपनी समस्या को रखा। कुछ बूथों से ईवीएम खराब होने की जानकारी दी गई। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित कर समाधान कराया गया। नोडल अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित क्षेत्र के बीएलओ और सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी देकर समाधान कराया गया। शुक्रवार को आई शिकायतों में पूरनपुर, पीलीभीत विधानसभा से सात- सात, बीसलपुर से पांच और बरखेड़ा से चार शिकायतें आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें