फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्षता के साथ तैयार करेंगे मतदाता सूची

Wed, 20 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में शाम को हुई बैठक में डीएम ओएन सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत से पूर्व नए गठित हुई ग्राम पंचायतों सहित पूरे जिले की मतदाता सूची का पुनर्निधारण होना है। इस कार्य के लिए राज्य चुनाव आयोग का कार्यक्रम और निर्देश प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी इस कार्य को प्राथमिकता से लेकर जुट जाएं और बीएलओ व सुपरवाइजर की बृहस्पतिवारर शाम तक नियुक्ति कर सूची बना लें। उन्होंने कहा कि प्रारंभ कार्य में जितनी सूझबूझ से काम किया जाएगा आगे उतनी ही आसानी रहेगी और सूची में गलतियां कम होंगी। एडीएम अजय कांत सैनी ने राज्य आयोग के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई तक सभी को सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। पहली जून से 13 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर सूची बनाएंगे और सात अगस्त तक इनकी सूची कंप्यूटर में फीड कराई जाएगी। आठ अगस्त को अनन्तिम सूची जारी होगी। इसके बाद दावे आपत्तियां लेकर निस्तारित की जाएगी और 31 अगस्त को अंतिम सूची प्रकाशिक कर आयोग को भेज दी जाएगी। बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, एसडीएम बीसलपुर बृजपाल सिंह, डीपीआरओ बीपी सक्सेना सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें