बीसलपुर। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने विसरा सुरक्षित किया गया है।
थाना करेली क्षेत्र के गांव तिलसंडा हसौआ निवासी सोनपाल कश्यप (44) की सात सितंबर को बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुबे निवासी अपने बड़े भाई राधेश्याम कश्यप के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तिलसंडा हसौआ में रह रहे उसके दूसरे भाई रक्षपाल कश्यप ने उसी दिन बीसलपुर कोतवाली में सूचना देकर अपने भाई सोनपाल की मौत को असामान्य बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनपाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इस वजह से विसरा सुरक्षित किया गया है। संवाद