फोटो 2 सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांविधानिक पीठ के फैसले के विरुद्ध तथ्यों और साक्ष्यों को नकार कर मैतेई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के आदेश से मणिपुर में हिंसा भड़की। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करे, ताकि मणिपुर के लोगों में यह भरोसा कायम हो सके कि उनके सांविधानिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे, तभी वहां शांति का स्थायी वातावरण निर्मित होने में मदद मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव मजहर अली, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन इश्तियाक अहमद अंसारी, सिद्दीक अहमद उस्मानी, अनवर अहमद उस्मानी, मुमताज उस्मानी, जियाउल मदार, मोहम्मद जावेद मंसूरी, मोहम्मद शकील मंसूरी, निजाम खान आदि शामिल रहे।