फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और नफरत रोकी जाए

Mon, 04 Sep 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में लोकसभा सह प्रभारी यूसुफ़ क़ादरी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ पैदा की जा रही नफरत और हिंसा को रोका जाना चाहिए। उन्होंने बूथों तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुई बैठक में यूसुफ कादरी ने कहा कि महिलाओं, दलितों और पिछड़ों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सभी सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों की निष्पक्ष सुनवाई हो। पहले कदम के रूप में जातीय जाति जनगणना लागू करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक अरशद खां ने कहा बाजार में जरूरी वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों और रिकॉर्ड बेरोजगारी से लोगों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्षता सतनाम सिंह सत्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें