गांव दियूरिया खुर्द में प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दियूरिया खुर्द के ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां कीचड़ से अट गईं हैं।
गांव दियूरिया निवासी मूलचंद, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, शेर सिंह, रमेश चंद्र, अरुण कुमार, सुशील कुमार आदि ने खंड विकास कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि नियमित सफाई न होने से नालियों का पानी गलियों में बहता रहता है। लोगों को घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। गंदगी से संक्रामक फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई कराने की मांग की।