फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने युवक को पीटा और पेड़ से बांधा

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव अहिरपुरा में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा युवक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरपुरा नगला में मंगलवार को देरशाम ग्रामीणों ने एक बाहरी युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा और पेेड़ से बांध दिया। पुलिस ने युवक को रिहा कराया।
विज्ञापन

गांव अहिरपुरा नगला के पास से मंगलवार को देरशाम एक बाहरी युवक गुजर रहा था। गांव के बाहर बैठे लोगों ने उस युवक को बच्चा चोर समझकर रोकने का प्रयास किया। खतरा भांपकर वह युवक भागने लगा, तभी ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया। ग्रामीणों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने उसे पीटा और पेड़ से बांध दिया। इसी बीच किसी तरह मिली सूचना पर कोतवाली की चीनी मिल चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने उसे बंधन मुक्त किया और उससे पूरे मामले की जानकारी ली। युवक ने बताया कि वह सुनगढ़ी क्षेत्र का रहने वाला है ओैर पड़ोस के गांव में एक जरूरी काम से जा रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों का भ्रम दूर किया और युवक को अपने साथ ले आई। चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के घर वालों को बुलाया गया है। युवक को उसके घरवालों की सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें