फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरों को पकड़ने पर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल में झूला डालकर झूल रहे किशोरों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जानकारी पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का घेराव कर धक्कामुक्की की और पकड़े गए किशोरों को छुड़ा लिया। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण वन विभाग की टीम बैरंग हो गई। वन रक्षक ब्रजपाल की ओर से आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम को कलीनगर तहसील और पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पताबोझी के समीप की है। ग्राम पंचायत पताबोझी की आंबेडकर नगर कॉलोनी बराही जंगल से सटी हुई है। इससे कॉलोनी के लोगों की जंगल में अक्सर आवाजाही रहती है।
गांव के कुछ किशोरों ने गांव के समीप जंगल में पेड़ों पर झूले डाल लिए। शुक्रवार को कई किशोर झूलों पर झूल रहे थे। इस दौरान पहुंची बराही रेंज की टीम ने जंगल के अंदर झूला झूल रहे किशोरों को पकड़ लिया। किशोरों के शोर शराबे पर जंगल की समीप की कॉलोनी से कई पुरुष-महिलाएं हाथों में डंडे, लाठी लेकर मौके पर आ धमके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का घेराव कर अभद्रता और धक्का मुक्की की और पकड़े गए किशोरों को छुड़ा लिया। साथ ही दोबारा किशोरों को पकड़ने पर धमकी दी। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के चलते वन विभाग की टीम लौट गई।
टीम में शामिल फारेस्ट गार्ड और अन्य ने घटना की जानकारी रेंजर अरुण मोहन को दी। बाद में वन रक्षक ब्रजपाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वन रक्षक की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकाने, वन अधिनियम के तहत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जंगल में घुसना प्रतिबंधित है। जंगल किनारे एक कॉलोनी के कई किशोर जंगल में पेड़ों पर झूला डालकर झूल रहे थे। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर किशोर मना करने पर भी नहीं माने। इस पर टीम ने कुछ किशोरों को पकड़ लिया। इसके विरोध में पहुंचे गांव के कई लोगों ने टीम से अभद्रता और धक्का मुक्की की। वन रक्षक की ओर से तहरीर पूरनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

- अरुण मोहन, रेंजर हरीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें