फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीणों ने लौटाईं छु्ट्टा पशुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां

Sat, 08 Jul 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। छुट्टा पशुओं से परेशान घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिमराया के किसान पशुओं को पकड़कर तीन ट्रॉलियों में भरकर गांव कजरी निरंजनपुर गोआश्रय स्थल छोड़ने जा रहे थे। गांव बाजारघाट के समीप किसानों ने तीनों ट्रॉलियों को रोक लिया। पशुओं को गोआश्रय स्थल में छोड़ने की बात कहने पर किसानों ने यह कहकर विरोध शुरू कर दिया कि गोआश्रय स्थल में पहले से ही काफी पशु हैं। वहां पशु नहीं लिए जा रहे हैं। लोग पशुओं को खेतों में छोड़ जाते हैं। विवाद पर किसानों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वापस करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें