फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आर्थिक सहयोग और श्रमदान से ग्रामीणों ने बना दी क्षतिग्रस्त सड़क

Sun, 14 Jul 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शारदा नदी के पार कार सेवा कर पुलिया और सड़क बनाते लोग।स्रोत:कार सेवक
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ में कटी लोक निर्माण विभाग की सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान से खुद ही कर लिया। अब क्षेत्र के लोग संपूर्णानगर, पलिया तक आवागमन कर सकेंगे। बाढ़ में सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन ठप पड़ा था।
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद से यहां बने पैंटून पुल को कुछ समय पहले हटा दिया गया था। ऐसे में लोगों को लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए तहसील मुख्यालय जाना पड़ रहा है। बीते दिनों आई बाढ़ में संपूर्णानगर के लिए जाने वाली सड़क भी बह गई। इससे आसपास के गांवों के लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई।
संपूर्णानगर होते हुए क्षेत्र में आने वाली कुकिंग गैस, सब्जी सहित अन्य चीजों का भी संकट खड़ा हो गया। कबीरगंज के प्रधान इकबाल सिंह, गांव निवासी हरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कीरत सिंह आदि लोगों के सहयोग से कारसेवा कर सड़क को आवागमन को तैयार करने का निर्णय लिया। दो दिन तक कारसेवा कर लोगों ने पंजाब घाट से संपूर्णानगर के लिए जाने वाली सड़क को आवागमन को तैयार कर लिया।
विज्ञापन

तेज पानी के बहाव की जगह सीमेंट के पाइप डाले और इसके बाद मिट्टी भरे कट्टे, मिट्टी सड़क पर करीब 100 मीटर तक लगाकर सड़क को तैयार कर दिया। अब यहां से आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें