फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीणों का ऊर्जा निगम के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मीरपुर में  प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। गांव मीरपुर वाहनपुर में नौ दिनों से ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था के विरोध में बुधवार को लोगों ने बाजार में ऊर्जा निगम के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन




बुधवार को सुबह मीरपुर वाहनपुर के कुछ लोग बाजार में जमा हुए और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके गांव में नौ जुलाई से विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।
बिजली निगम केे अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे समस्या बरकरार रही। ग्रामीणों ने यह निर्णय लेकर एक घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया कि यदि बृहस्पतिवार की सुबह तक उनके गांव की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो वे लोग सुबह 10 बजे गांव से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद शकील अहमद, आरिफ, रौनक अली अंसारी, जानेआलम, साबिर अली, रामपाल, खेमकरण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


ग्राम रसायाखानपुर नौ दिनों से बिजली नहीं
बीसलपुर। रसायाखानपुर के ग्रामीणों ने विद्युत उपखंड अधिकारी को संयुक्त पत्र भेजकर गांव में नौ दिन से ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया कि नौ जुलाई को बाढ़ आते ही उनके गांव की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई थी, जो अब भी ठप है। इस कारण भीषण गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। बिजली के सहारे चलने वाले लघु उद्योग धंधे भी ठप पड़े हैं। पत्र में गांव की ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था तत्काल सही कराने की मांग की गई है। पत्र पर राशिद हुसैन, रागिब, मुस्कान बी, नन्हें बख्श,सलीम खां, आबिद खा, शरद, मुर्तजा अली आदि ने हस्ताक्षर किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें