गांव मनकापुर के लोगों ने गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर रविवार को पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव मनकापुर के तमाम लोग रविवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंचायत विभाग की अनदेखी के चलते गांव का सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आता है, जिससे गांव की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों में पंचायत विभाग के प्रति काफी रोष था। प्रदर्शन करने वालों में छोटे लाल, मुख्तार, सलामतुल्ला, अली अहमद, अरविंद, अली शेर, गोपाल, गोविंद, जलालुद्दीन, मुनीश, रामऔतार, बरकतुल्ला, रईसुद्दीन, मुनीश कुमार, रामऔतार, प्रदीप कुमार, तौलेराम, सुम्मेर चंद्र, मीर हसन, महबूब, पुष्पेंद्र और रामकुमार समेत तमाम ग्रामीण शामिल थे।