माधोटांडा में ताजिया जुलूस के चिह्नित मार्गों की हकीकत परखते तहसीलदार।
- फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। माधोटांडा गांव में ताजिया जुलूस के चिह्नित मार्ग पर फैली गंदगी के साफ न होने पर रविवार को ग्रामीण भड़क गए। सूचना के बाद तहसीलदार जर्नादन मौके पर पहुंचे, स्थिति को देखने के बाद पंचायत के जिम्मेदारों को सफाई दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
माधोटांडा गांव में ताजिया जुलूस की तैयारियां पूरी है। ताजिया बनकर तैयार हो चुके हैं। जुलूस के चिह्नित मार्गों का अफसर निरीक्षण भी कर रहे हैं। माधोटांडा गांव में वार्ड दो और तीन की सीमा में गाली में गंदगी फैली होने से लोगों में रोष फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग से ताजिया गुजरते हैं।
इसके बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराई गई। तहसीलदार जर्नादन के बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा गांव और कलीनगर कस्बे में भी जुलूस के चिह्नित मार्गों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।