बिलसंडा। क्षेत्र के गांव शीतलपुर में वर्षों से जर्जर और संकरे पुल की समस्या से जूझ रहे। ग्रामीणों को अब जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। शीतलपुर-फागुनीहाई मार्ग पर खन्नौत नदी के ऊपर 21 करोड़ 31 लाख 93 हजार रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। गांव निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने की खुशी में शीतलपुर के ग्रामीण विधायक विवेक वर्मा के आवास पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने विधायक को मिष्ठान खिलाकर उनका आभार जताया और इस बड़ी सौगात के लिए मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया। संवाद