फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीणों ने खोदा नाला, चंदिया हजारा में टला बाढ़ का खतरा

Fri, 28 Jul 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप  उफनाई शारदा । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के पानी का रुख बदलने पर गांव चंदिया हजारा में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। बुधवार को मजदूरों ने चंदिया हजारा, राहुलनगर के बीच नाला खोदा। इससे शारदा का पानी सुतिया तालाब में जाने लगा। इससे गांव में बाढ़ की आशंका फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन


अलबत्ता नदी के कटान की गति तेज हुई है। गांव निवासी शंभू, शंकर और प्रेम के गन्ने से लहलहाते खेतों को नदी लीलती हुई जंगल का कटान कर रही है। अब गांव निवासी तारक मिस्त्री, संजय मलिक, नीरज विश्वास के गन्ने खेत नदी के मुहाने पर आ गए हैं। इसके अलावा शारदा नदी के पार गांव नहरोसा, बैल्हा में नदी तेजी से कटान कर रही है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार और बाढ़ खंड के अफसरों ने गांव चंदिया हजारा के समीप कटान का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार शाम छह बजे तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव गांव चंदिया हजारा से ट्रैक्टर पर सवार होकर कटान देखने नदी किनारे पहुंचे। उन्होंने बताया कि पानी का प्रभाव काफी तेज है। नदी जंगल और फसलों का कटान कर रही है। जिस स्थान पर कटान हो रहा है, वहां रोकने का कोई उपाय कारगर नहीं है। अगर नदी का फ्लो कम होने पर कटान रोकने के इंतजाम किए जाते तो कटान बच सकता था।

गांव चंदिया हजारा के समीप  उफनाई शारदा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें