फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ पीने से ग्रामीण की बिगड़ी हालत, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। कस्बे के निकट स्थित गौटिया कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय नवाब पुत्र खौजिया की बुधवार को विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर माधोटांडा सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, नवाब की स्थिति मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। वह नशे का सेवन करता था। परिजनों के विरोध करने पर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। एक अन्य मामले में गुलाबटांडा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अमन ने विवाद के बाद शौचालय में प्रयोग किया जाने वाले एसिड का सेवन कर लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें