बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में शनिवार की शाम एक व्यक्ति की अपने बड़े भाई के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
थाना करेली क्षेत्र के गांव तिलसंडा हसौआ निवासी रक्षपाल कश्यप ने बताया कि उनका भाई सोनपाल (44) पिछले कई दिनों से बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी अपने बड़े भाई राधेश्याम कश्यप के घर रह रहा था। शनिवार की शाम सोनपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रक्षपाल ने अपने भाई की मौत को असामान्य बताते हुए यहां कोतवाली में मामले की शिकायत कर शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया।
पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में राधेश्याम ने बताया कि उनका भाई काफी दिनों से बीमार चल रहा था। जिसका बीसलपुर और बाद में बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। पांच दिन पूर्व डॉक्टर के जवाब देने पर वह अपने भाई को घर ले आए। शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।