फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवक नहर में छलांग लगाने पहुंचा, यूपी 100 ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। लंबे समय से बीमार चल रहे सिकरहना गांव का एक युवक खुदकुशी के इरादे से खारजा नहर में छलांग लगाने पहुंच गया। गनीमत रही कि पास ही यूपी-100 की गाड़ी खड़ी थी। पुलिस ने दौड़कर युवक को रोका। युवक ने पुलिस को बताया उसकी पत्नि छोड़कर चली गई और जमीन इलाज में बेचनी पड़ गई। मजबूरन वह खुद को खत्म करने आया था। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। गांव सिकरहना निवासी 32 वर्षीय वेदप्रकाश परिजनों से छिपकर घर से निकला और खुदकुशी करने के लिए खारजा नहर पुल पर पहुंच गया। यहां पर काफी देरी तक इधर-उधर भटकता रहा। दूर खड़े यूपी 100 के पुलिसकर्मी उसकी गतिविधियों को देखते रहे। इसके बाद वह पुल पर चढ़ गया और छलांग लगाने वाला था कि दौड़कर आए पुलिसकर्मियों ने उसको पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। पूछने पर उसने पुलिस को अपनी पूरी बात बताई। उसने बताया कि वह कई माह से ब्लड कैंसर से ग्रसित है। बीमारी के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। उसकी तीन बीघा जमीन भी इलाज कराने में बिक गई। अब उसके पास इलाज कराने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने उसको आश्वासन देकर शांत कराया। परिवार वाले भी बुला लिए गए। जिसके बाद वेद प्रकाश को समझा-बुझाकर पुलिस परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों को भी उसका इलाज कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें