स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी। स्रोत: पु
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के मद्देनजर जिले में पुलिस, एसएसबी को सतर्क किया गया है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू कर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं नेपाल सीमा सील कर दी गई है। एसपी ने सभी इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों को विशेष चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद से सटी नेपाल और उत्तराखंड की सीमा है। एक तरफ मझोला और अमरिया से सटी उत्तराखंड की सीमा व कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत पड़ोसी देश नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सटी हुई है। पुलिस ने इन सभी रास्तों व हाईवे पर सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी अविनाश पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमा से बिना जांच किसी वाहन व व्यक्ति का प्रवेश न होने दें। इसी क्रम में शहर में रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत भीड़भाड़ वाले इलाके में शाम को पुलिस ने गश्त करते हुए संदिग्धों की जांच की। संवाद