फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लग्गा भग्गा के जंगल में बढ़ाई सतर्कता, हाथियों से की गश्त

Wed, 05 Jul 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लग्गा भग्गा के जंगल में गश्त करते वनकर्मी।
विज्ञापन
पीलीभीत। शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए अफसरों के निर्देश पर नेपाल से सटे लग्गा भग्गा के जंगल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार को नेपाल और भारत के वन अफसरों ने सीमावर्ती जंगलों में हाथियों से संयुक्त गश्त कर स्थिति को परखा।
विज्ञापन

वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के अलावा नेपाल की खुली सीमा होने के चलते महोफ और बराही रेंज के क्षेत्र में अधिक नजर रखी जा रही है। बराही रेंज के लग्गा भग्गा के जंगल में सीमावर्ती गांव के लोग मछली की आड़ में वन्यजीवों का शिकार भी करते रहे हैं।
पूर्व वर्षों में शिकारियों की धरपकड़ भी होती रही। बुधवार को अफसरों के निर्देश पर नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर सहीर अहमद के नेतृत्व में जनपद और नेपाल के वन अफसरों ने गश्त की। हाथियों पर सवार होकर बीहड़ इलाकों पर भी नजर रखी गई। दरअसल तीन दिन पूर्व गभिया सहराई गांव के एक घर से हथगोले बरामद होने की घटना संज्ञान में आने के बाद से टाइगर रिजर्व प्रशासन गंभीर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें