फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा आज, तीन केंद्रों पर 2107 बच्चे लेंगे भाग

विज्ञापन
ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज भवन ।
विज्ञापन
दो पालियों में होगी परीक्षा, पहली पाली में बालिका, दूसरी में बालक देंगे परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में रविवार को तीन केंद्रों पर विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में जनपद के 2107 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। नवोदय की तर्ज पर यह परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को विद्याज्ञान स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।
विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा बीएसए की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। एक पीलीभीत में ड्रमंड काॅलेज जहां पर मरौरी, अमरिया और ललौरीखेड़ा के बच्चे परीक्षा देंगे। वहीं दूसरा परीक्षा केंद्र एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर को बनाया गया है। यहां पर बीसलपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा के बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

इसी तरह पूरनपुर में पब्लिक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, यहां पर पूरनपुर क्षेत्र के बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जनपद के 2107 बच्चों ने आवेदन किया था। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

-
दो पालियों में होगी परीक्षा

विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बालिकाएं परीक्षा देंगी। इसके बाद दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें बालक भाग लेंगे।
-
परीक्षा केंद्र बालिका बालक
ड्रमंड कॉलेज 441 420
बीसलपुर 396 431
पूरनपुर 215 204
कुल 1052 1055
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें