फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क निर्माण में घरेलू गैस के प्रयोग का वीडियो वायरल

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
32 सड़क निर्माण में घरेलू गैस सिलेंडर का किया जा रहा प्रयोग।
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव जल्लुपुर से भगौतीपुर तक पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार घरेलू रसोई गैस सिलिंडर से बजरी-कोलतार का मिश्रण तैयार करा रहा है। इसका सोशल साइट पर वीडियो वायरल हुआ तो जेई जांच के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही सिलिंडर को हटा लिया गया। वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सड़क निर्माण के लिए बजरी-कोलतार का मिश्रण घरेलू गैस सिलिंडर से तैयार होते दिख रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता उदित राम ने बताया कि वायरल वीडियो की जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई गई, लेकिन जेई के पहुंचने से पहले ही सिलिंडर हटा लेना पाया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की सड़क निर्माण में मानक की जिम्मेदारी रहती है। सड़क किस संसाधन से बनाई जा रही है, इससे कोई लेना-देना नहीं रहता। अगर घरेलू गैस सिलिंंडर का प्रयोग हुआ है तो जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें