फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा पर कार से बाघ को दौड़ने का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर सोमवार शाम कार से बाघ को दौड़ाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में कार सवार हॉर्न बजाते हुए स्पीड में बाघ का पीछा कर रहे हैं। बाघ मार्ग किनारे दौड़ते हुए खेतों के रास्ते झाड़ियों की ओर जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो अमरिया क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरिया और मझोला क्षेत्र में पिछले एक माह से बाघ की सक्रियता देखी जा रही है। खेतों के अलावा मुख्य मार्ग पर भी बाघ को चहलकदमी करते हुए देखा गया है। वन विभाग की ओर से निगरानी के साथ एक स्थान पर चार कैमरे भी लगाए गए। अमरिया और उत्तराखंड की सीमा में बसे करीब आठ गांव में बाघ की मौजूदगी देखी जाती रही है। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो अमरिया उत्तराखंड सीमा का ही लग रहा है। संज्ञान में लेकर निगरानी के साथ जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें