फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब पीते सफाई कर्मी का वीडियो वायरल, निलंबित

विज्ञापन
शराब पीता सफाई कर्मी । स्रोत - डीपीआरओ
विज्ञापन
एक अन्य मामले में निजी कर्मी से काम कराने पर दूसरे सफाई कर्मी पर गिरी गाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अटकोना में तैनात सफाई कर्मी अपना काम छोड़कर शराब पी रहा था। यही नहीं ड्यूटी के वक्त ताश भी खेल रहा था। इस संबंध में वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एक अन्य सफाई कर्मी को भी निजी कर्मी से काम कराने पर निलंबित किया गया है।
बरखेड़ा ब्लॉक के गांच अटकोना में तैनात सफाई कर्मी राकेश कुमार का जिला पंचायत राज अधिकारी को एक वीडियो मिला। वीडियो में सफाई कर्मी काम को छोडकर दिन में शराब पी रहा था। दूसरे वीडियो में वह ताश खेल रहा था। वीडियो को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे ब्लॉक मुख्यालय अटैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव चंदोई में तैनात सफाई कर्मी वीरेंद्र खुद काम नहीं कर रहा था। उसने अपने स्थान पर किसी और को लगा रखा था। इसका भी वीडियो डीपीआरओ को मिला। ऐसे में उन्होंने सफाईकर्मी को निलंबित करते हुए जांच एडीओ बरखेडा को सौंपी है। डीपीआरओ ने बताया दोनों सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अलग-अलग एडीओ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें