फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन दरोगा का नशे में वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Fri, 24 Oct 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया में टाइगर रिजर्व की टूटा पुल चौकी पर तैनात वन दरोगा पर नशे की हालत में अभद्रता करने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरोगा को वाहन चेकिंग के लिए लगाया गया था, जहां नशे की हालत में एक ही व्यक्ति की दो बार गाड़ी चेक करते हुए वीडियो सामने आया। गांव मटेहना के प्रधान शिवकुमार गुप्ता ने इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी लल्लन स्वरूप दीक्षित से शिकायत की। वन क्षेत्राधिकारी ने दरोगा को ड्यूटी से वापस बुला लिया है और शिकायतकर्ता व दरोगा दोनों को सुबह तलब किया गया है। रेंजर ने कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें