बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव नवदिया मरौरी में गोवंश को सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार की रात को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ । जिसमें गांव नवदिया मरौरी निवासी बृजेश प्रजापति गांव के बाहर सड़क पर गोवंश को बुरी तरह से घसीटता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय योगी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
एसओ प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने आरोपी बृजेश प्रजापति के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद