हाफिज रहमत डिग्री कॉलेज में चल रहे रोवर्स रेंजर्स शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
शहर के सटे चंदोई स्थित कॉलेज में चल रहे शिविर में सोमवार को अंतिम दिन प्रशिक्षक सचिन सक्सेना ने रोवर व रेंजर्स को पुल व मीनार बनाने का अभ्यास कराया, जिसमें सूरज टोली और गुलाब टोली ने बेहतर प्रदर्शन किया। समापन समारोह में सूरज टोली ने सत्यवान व स्माइल टोली ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा का संदेश दिया। हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज के एमडी मोहम्मद आरिफ ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राशिद मलिक ने बेस्ट टोली का अवार्ड वसुंधरा टोली की उनैजा को, बेस्ट रोवर सूरज टोली के जुबैर को, बेस्ट कैंप फायर परी टोली की असना को, बेस्ट टैंट का निर्माण गुलाब टोली को तथा बेस्ट कुकिंग का अवार्ड स्माइल टोली को दिया गया। स्काउट गाइड के जिला सचिव सतेंद्रमोहन शर्मा ने कैंप के दौरान अनुशासन में रहकर समाजसेवा करने व दैवीय आपदा के दौरान रोवर व रेंजर द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को प्रेरित किया गया। संचालन रोवर प्रभारी प्रवीण कुमार व रेंजर प्रभारी फरहा ने किया। इस मौके पर मोहम्मद आकिब, मोहम्मद इरफान, शमीम अहमद, मोहम्मद आरिफ, नईम खान आदि मौजूद रहे।