पीलीभीत। बुधवार को वसंत पंचमी है। इस पर्व का उल्लास मंगलवार से ही नजर आने लगा। शहर की पतंग की दुकानों पर बच्चों और युवाओं की भीड़ जुटी। पार्कों में बच्चे और महिलाएं पतंग के साथ मस्ती करती नजर आईं।
स्टेशन रोड, बाजार और स्टेडियम रोड पर पतंग की दुकानों पर सुबह से ही चहल पहल दिखने लगी। रंग-बिरंगी पतंग खरीदने और पार्क व छतों पर पतंगबाजी का नजारा भी दिखा। मधुबन काॅलोनी में बच्चों ने अपने परिजनों के साथ मस्ती की। पतंग भी उड़ाई। बुधवार को वसंत पंचमी को लेकर लोगों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की तैयारी भी की है। मंदिरों, घरों, स्कूल-कॉलेजोें में पूजन और अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। संवाद