फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Gandhi: पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने दी धरने की चेतावनी, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र; ये है मामला

Sun, 08 Oct 2023 01:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में शारदा नदी पर प्रस्तावित चेनेलाइजेशन के कार्य को वन विभाग के एनओसी न देने पर सांसद वरुण गांधी ने पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है। सांसद ने एनओसी न मिलने पर धरने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में शारदा नदी पर प्रस्तावित चेनेलाइजेशन के कार्य को वन विभाग के एनओसी न देने पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर समस्या का समाधान न हुआ तो वह भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठेंगे। इस संबंध में सांसद वरुण गांधी ने पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने पत्र में कहा है कि पूरनपुर के ग्राम चंदिया हजारा के लोगों ने उन्हें पत्र के माध्यम से बताया कि राहुलनगर में शारदा नदी पर चेनेलाइजेशन कर नदी का बहाव पूर्ववत करने का कार्य प्रस्तावित है। वन विभाग ने एनओसी न होने की बात कहते हुए यहां कार्य रुकवा दिया था। कार्यदायी संस्था वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से चेनेलाइजेशन कार्य के लिए एनओसी मांगी थी, जो विभाग ने नहीं दी। ऐसे में कार्य शुरू नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें- Sukhjeet Murder: इंग्लैंड में बना रिश्ता, दुबई में साजिश, शाहजहांपुर में कत्ल; लव मैरिज से मर्डर तक पूरी कहानी
विज्ञापन


 

सांसद ने कहा कि अगस्त में कार्य शुरू करने के लिए उन्होंने पत्र भेजा था, इसके बाद भी अनुमोदन नहीं हुआ। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया जा रहा है। पत्र में कहा कि अगर जिम्मेदार अफसरों ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई तो उन्हें क्षेत्र की जनता के साथ बैठना पड़ेगा। चेनेलाइजेशन के कार्य से क्षेत्र में बाढ़ और कटान की समस्या का स्थाई निराकरण होगा, लेकिन वन विभाग की मनमानी हावी है।
विज्ञापन

चंदिया हजारा में 27वें दिन जारी रही भूख हड़ताल
बाढ़ और कटान की समस्या का स्थाई निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल शनिवार को 27वें दिन जारी रही। शनिवार को क्रमिम भूख हड़ताल पर चंपा कुंडू, अमेला सरदार, काली मंडल, रानी शील, अंजना हलधर, काली गाईन, रंजीता, कालीदासी, ममता मजूमदार, प्रभाती विश्वास, कल्पना सरदार, मालती सरकार, कमला मंडल, कविता मंडल आदि बैठी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें