पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी की तरफ से निर्धन और असहाय लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराने को 'सांसद किचन' की शुरुआत की गई। इस काम को सांसद अपने वेतन से करा रहे हैं। इसके तहत छतरी चौराहे के पास एक निजी आवास में साफ-सफाई के बाद कार्यकर्ताओं की मदद से उनके प्रतिनिधियों ने करीब दस हज़ार भोजन पैकेट तैयार कर जरूरतमंदों को घर घर जाकर दिए।
प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि भोजन के अलावा दवा या किसी भी अन्य समस्या होती है तो बताएं इसका समाधान कराया जाएगा। इस काम में स्वामी प्रवक्तानंद, लेखराज भारती, देवेंद्र सिंह टोनी समेत कई कार्यकर्ता लगे हुए हैं।