पीलीभीत। रोटरी क्लब ग्रेटर की ओर से मंगलवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. पावन कटियार, डॉ.अनुज अग्रवाल और डॉ. विकास अग्रवाल ने नेत्र, दंत और सामान्य रोगों की जांच कर परामर्श दिया और दवा का वितरण किया। शिविर में भावना अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुमित गुप्ता, शरद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद