फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बल्लभभाई पटेल की टीम ने जीता मैच, गांधी स्टेडियम की टीम रही उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रोमांचकारी रहे सभी मैच
विज्ञापन

- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सरदार बल्लभभाई पटेल अमरा करोड़ और गांधी स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें सरदार बल्लभभाई पटेल अमरा करोड़ की टीम विजेता घोषित की गई। गांधी स्टेडियम की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ललौरीखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय गंगवार और भाजपा नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच यूनियन क्लब मझोला और जूनियर हाई स्कूल औरेया के बीच हुआ। इसमें औरेया ने मझोला की टीम को हरा दिया। मेलोडी क्लब और जूनियर हाईस्कूल गोयल कॉलोनी की टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें गोयल कॉलोनी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

डायमंड क्लब और स्टार क्लब के मैच में डायमंड क्लब जीता। डायमंड क्लब और साबरी क्लब पूरनपुर के बीच खेले गए मैच में पूरनपुर ने जीत हासिल की। उसके बाद नगरिया और स्पोर्ट्स क्लब पूरनपुर के मध्य मैच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स क्लब पूरनपुर के खिलाड़ी विजेता घोषित किए गए। सरदार बल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ और उच्च प्राथमिक स्कूल औरैया के मध्य हुए मैच में सरदार वल्लभभाई पटेल अमरा करोड़ की टीम जीती। बरखेड़ा और स्टेडियम के बीच खेले गए मैच में गांधी स्टेडियम की टीम विजेता घोषित की गई।
नगरिया और गोयल कॉलोनी की टीम के बीच खेले गए मैच में नगरिया की टीम ने मैच जीता। राजकीय हाई स्कूल महोफ और दलेलगंज के बीच मैच हुआ। इसमें दलेलगंज की टीम विजेता घोषित की गई। पहला सेमीफाइनल गांधी स्टेडियम और दलेलगंज के बीच खेला गया। जिसमें 25/23 व 25/11 से गांधी स्टेडियम पीलीभीत की टीम विजेता घोषित की गई। दूसरा सेमीफाइनल साबरी अकेला पूरनपुर और सरदार बल्लभभाई पटेल अमरा करोड़ के बीच हुआ। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की टीम विजेता घोषित की गई।
विज्ञापन

फाइनल मैच गांधी स्टेडियम और सरदार बल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ की टीम के बीच हुआ। फाइनल मैच में सरदार बल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ जीता, जबकि उपविजेता गांधी स्टेडियम की टीम रही। प्रतियोगिता का संचालन वॉलीबॉल संघ के जिला सचिव राजेश शुक्ला ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी। निर्णायक मंडल में प्रशांत शुक्ला, नरेंद्र मौर्य, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, मनोज मिश्रा, जगदीश सक्सेना, डॉ डीके गंगवार, जयप्रकाश, राजीव कुमार, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें