फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में वनविभाग का वाचर घायल

Mon, 23 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बाघ के हमले में वनविभाग का वाचर घायल
विज्ञापन
 माला रेंज के जंगल में गश्त करने के दौरान वाचर पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद दो अन्य वाचरों ने लाठी फटकार कर बमुश्किल साथी की जान बचाई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  गजरौला थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर वन विभाग में वाचर हैं। सोमवार दोपहर पौने दो बजे वह माला रेंज के जंगल में गश्त कर रहे थे। उसके साथ दो अन्य वाचर रूपपुर सैजना निवासी कुंवरसेन व रामनगर के कमलेश कुमार भी थे। गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही जंगल से निकले बाघ ने अचानक उमाशंकर पर हमला कर दिया। उसके कांधे, हाथ व पीठ में बाघ ने घाव कर दिया। यह देख साथ आए दोनों वाचरों ने शोर मचाकर लाठी फटकारना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर बाघ घायल वाचर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर वनविभाग के माला रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल वाचर उमाशंकर को सरकारी जीप से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि गश्त के दौरान बाघ ने वाचर पर हमला कर दिया था। वाचर के बाघ का पंजा लगा है, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें