बीसलपुर। कुछ पशुपालकों की ओर से डाले जा रहे व्यवधान के कारण ब्लॉक क्षेत्र में पशुओं का गला घोंटू से संबंधित टीकाकरण बेहद धीमी गति से चल पा रहा है।
पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ब्लॉक क्षेत्र में पहली जून से पशुओं में गला घोंटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर 10 टीमें लगाई गईं। टीमों को 15 जुलाई तक कुल 27 हजार चिह्नित पशुओं का टीकाकरण करना है।
विभागीय अभिलेखों के अनुसार अब तक 27 हजार के विपरीत केवल 16 हजार पशुओं का टीकाकरण हो पाया है, जबकि 20 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण हो जाना चाहिए था।
इस बावत डिप्टी सीवीओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ पशुपालक व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इस कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। संवाद