घुंघचाई। बच्चों में गला घोंटू (डिप्थीरिया) की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। तीसरे दिन स्कूलों व गांवों में टीकाकरण किया गया।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में डिप्थीरिया से एक मासूम की मौत हो गई थी। इसी के चलते बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नरायनपुर कॉलोनी, कसगंजा, गुलड़िया भूपसिंह, सिमरिया, गोपालपुर सहित कई गांवों के अलावा परिषदीय स्कूलों में भी टीकाकरण किया गया। एमओआईसी डॉ. आलमगीर ने बताया टीकाकरण सात अक्तूबर तक जारी रहेगा। संवाद