हज यात्रियो के टीकाकरण शिविर में की गई जांच । संवाद
- सीएमओ ने टीम के साथ खुद रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया गया। साथ ही यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
मदरसा सर चश्में हिदायत अल जामियातुल रजविया में टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद टीकाकरण किया गया।
इस दौरान हज यात्रा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और अन्य जरूरी बातों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। बता दें कि इस बार जिले से 109 लोगों ने हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है। इस दौरान ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहज़ीब अहमद खान के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
हज यात्रियो के टीकाकरण शिविर में की गई जांच । संवाद