पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 16 अक्तूबर की रात परिवार के सभी लोग घर पर सो रहे थे। आरोप है कि 17 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज थाना क्षेत्र के पड़री निवासी अकील अहमद उनकी 14 वर्षीय बेटी को घर के बाहर से अपने साथ ले गया। पीड़ित ने अकील के परिजनों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। उसकी बेटी पहले से अकील से फोन पर बातचीत करती थी। घर से जाते समय किशोरी 50 हजार रुपये नकद और बड़ी बेटी की शादी के लिए रखे जेवर भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ अमरनाथ वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश कराई जा रही है। संवाद