उर्से हशमती में उमडे़े अकीदतमंद
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
उर्से हशमती व उर्से मुशाहिदी के दूसरे दिन भी भारी संख्या में अकीदतमंद जुटे। देर शाम आल इंडिया तरही मुशायरा भी हुआ।
मोहल्ला भूरे खां स्थित आस्तान ए हशमतिया मुशाहिदिया में अहले सुन्नत मौलाना मोहम्मद हशमत अली खां के 57वें उर्से हशमती व साबिक मुफ्ती ए शहर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुशाहिद रजा खां के 19वेें उर्से मुशाहिदी के दूसरे दिन मंगलवार को नमाज ए फज्र हल्काए शरीफ हुआ। उर्स में सुबह से लेकर शाम तक अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आयोजकों द्वारा दूर दराज से आए अकीदतमंदों के ठहरने व लंगर आदि का भी इंतजाम किया गया है। इधर देर शाम ऑल इंडिया तरही मुशायरा शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। आस्तान ए हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना मोहम्मद जरताब रजा खां ने बताया कि 23 नवंबर को सुबह तकरीरी प्रोग्राम, शाम को चादर शरीफ का जुलूस व नमाजे इशा भी तकरीरी प्रोग्राम होगा।