हजरत मखदूम अली शाह मियां के 100वें सालाना उर्स में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मुशायरा हुआ। इसमें नामचीन शायरों ने अपना कलाम पेश किया।
कस्बा स्थित हजरत मखदूम अली शाह मियां की दरगाह पर बुधवार को पांच दिनी उर्से पाक का आगाज किया गया था। बृहस्पतिवार शाम ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे की सदारत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद ने की। मुशायरे में मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने कलाम से अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुशायरे में शायरा शबनम, चादंनी समेत तमाम शायरों ने अपने कलाम पेश किए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, चेयरमैन हिलाल अहमद, मोहम्मद आसिफ, हाजी इरफान खां, कमाल अहमद, मोहम्मद जफर, असलम, इकबाल आदि मौजूद रहे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 28 मई को कव्वाल अल्ताफ रजा कव्वाली पेश करेंगे। 29 मई को कुलशरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।