मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित बेनीराम मंदिर में 28 मई से शुरू होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के सिलसिले में कलश यात्रा निकाली गई।
मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित बेनीराम मंदिर में 28 मई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। इस सिलसिले में शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। बेनीराम मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में 51 पीतवस्त्रधारी महिलाएं शामिल थीं। बैंडबाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा के साथ चल रहे डनलप में राधा कृ ष्ण की झांकी आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। रास्ते में श्रद्धालुओं में जगह जगह पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। रास्ते में लोगों ने कलश यात्रा के साथ चल रहे लोगों को जलपान भी कराया। कलश यात्रा के आगे चल रही बग्घी पर कथा वाचक अमित कृष्ण दुबे सवार थे। प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद यात्रा पुन: मंदिर में आकर समाप्त हो गई। महिलाओं के सिरों पर धारण कराए गए कलश मंदिर में विधि विधान से रखवा दिए गए। यात्रा के साथ आयोजन समिति के अनिल गुप्ता, अनूप, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, श्यामा देवी, सर्वेश कु मार, प्रबोध कुमार, वीरेश सिन्हा, सुधा, सुमन, माया, सरिता, रूबी, रोशनी, संध्या, रैना, आंचल, महिमा, गरिमा, मोहित, सोभित, शिवम, निवास गुप्ता, विशाल गुप्ता, अखिल, शालू, मंजू, लालू, रेनू आदि लोग चल रहे थे।