पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय संयुक्त महासचिव विजय पाल विक्की ने सीएचसी में कर्मचारियों, चिकित्सकों के समय से न पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विभागीय अफसरों को उन्होंने मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांंग की।
व्यापारी नेता ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सक, अधीक्षक और कर्मचारी समय से नहीं पहुंच रहे है। इसकी कुछ लोगों ने उनको जानकारी दी। मंगलवार को सीएचसी में सुबह सवा नौ बजे के बाद पहुंचने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्सक नहीं आए थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि चिकित्सक, कर्मचारी नियमित समय से सीएचसी पहुुंचते है और निर्धारित समय के बाद ही घर चले जाते हैं। संवाद