फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
कोतवाल संजीव कुमार ब्रह्माकुमारी आश्रम के लोगों से  जानकारी करते ।-संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने हिदायत देकर आश्रम के लोगों को वापस भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। सत्संग करने पहुंचे ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय आश्रम के लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने घेर लिया। हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में धर्म परिवर्तन का मामला नहीं मिला। आश्रम के लोगों को धारा 144 लागू होने और बगैर अनुमति के सत्संग न करने की हिदायत देकर वापस भेज दिया।

गांव मोहम्मदपुर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय आश्रम के लोग सत्संग करने के लिए पहुंचे। इससे पहले वाहन से प्रचार कर गांव के लोगों को सत्संग की जानकारी दी गई। गांव के धार्मिक स्थल में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की सूचना पर महावीर सेना के जिला प्रभारी रूम सिंह यादव, मंडल प्रभारी सुनील गुप्ता, प्रेेमपाल, बजरंग दल के ओमकार, हिंदू परिषद आदि कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवा पांडेय ने मोबाइल पर धर्म परिवर्तन होने की सूचना दी थी। जांच में धर्म परिवर्तन का मामला नहीं पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें